अंबाला, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है।
ये दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाडू़ लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाडू़ वाला चोर है। इन्होंने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश में ‘धाकड़’ सरकार होती है, तो दुश्मन भी कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचते हैं।
पाकिस्तान 70 साल से भारत को परेशान कर रहा था, उसके हाथों में बम थे। आज उसके हाथ में ‘भीख का कटोरा’ है, जब ‘धाकड़’ सरकार होती है तो दुश्मन कांपते हैं।
पीएम मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा, कि क्या एक कमजोर सरकार जम्मू-कश्मीर के हालात बदल सकती थी?
याद कीजिए वो समय जब कांग्रेस की सरकार थी और हरियाणा की वीर माताएं दिन-रात चिंतित रहती थीं।
आज, 10 साल हो गए – वह सब बंद हो गया। मोदी की ‘धाकड़’ सरकार ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया और कश्मीर विकास की राह पर चल पड़ा।
पीएम ने कहा कि मोदी ने 10 साल तक हरियाणा की तरह सरकार भी धाकड़ चलाई है। आज मैं आपसे अगले 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।
चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं।पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है।
कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज MSP पर खरीदा गया था।
हमने पिछले 10 साल में 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से MSP पर खरीदा।
इसे भी पढ़ें



















