मोदी लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं, उनमें और पुतिन में कोई फर्क नहीं : शरद पवार

2 Min Read

सोलापुर (महाराष्ट्र), एजेंसियां : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश में धीरे-धीरे लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कोई फर्क नहीं है।

पवार सोलापुर जिले में अकलुज में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां वह माढा और सोलापुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के आवास पर पहुंचे।

पवार ने पीएम मोदी और पुतिन में समानता बताते हुए कहा कि दोनों नेता देश में लोकतंत्र को धीरे-धीरे नष्ट करने में लगे हैं।

पवार सोलापुर जिले के अकलुज में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने माधा और सोलापुर लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के आवास का दौरा किया।

शरद पवर ने कहा कि मोदी नहीं चाहते कि विपक्ष से कोई भी नेता निर्वाचित हो। प्रधानमंत्री के इस तरह के रुख से पता चलता है कि उनमें और रूस के व्लादिमीर पुतिन के बीच कोई अंतर नहीं है।

पवार ने अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पता चलता है कि मोदी धीरे-धीरे संसदीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

शोषितों और वंचितों को उनका हक व अधिकार मिले यह हमारी प्राथमिकता : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं