मोदी ने बढ़ाया हाथ, तो नीतीश ने छू लिये पैर [When Modi extended his hand, Nitish touched his feet]

2 Min Read

चिराग पासवान को लगाया गले

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को एनडीए की बैठक पुरानी संसद में हुई।

इस दौरान बीजेपी के सभी घटक दलों ने बैठक में संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया।

इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी के नाम पर सहमति जताई।

फिर अपना भाषण खत्म करने के बाद जब नीतीश कुमार पीएम मोदी से मिले, तो उन्होंने उनके पैर छूने की कोशिश की।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने उन्हें ऐसा करने से रोका, पर रोकते-रोकते भी नीतीश ने उनके पैर छू ही लिये।

वहीं चिराग पासवान जब अपना भाषण खत्म करने के बाद नरेंद्र मोदी से मिले तो उन्होंने चिराग को गले लगा लिया।

नीतीश कुमार ने अपने अनुमोदन भाषण के दौरान कहा, कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और ये फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

पूरा भरोसा है कि जो कुछ भी बचा है, ये सब पूरा कर देंगे। हर राज्य का जो है, सब पूरा करेंगे। बिना मतलब का बात बोलकर ये लोग कोई काम किए हैं आजतक?

बिहार का सब काम हो ही जाएगा, जो बचा हुआ है, जो आप चाहेंगे वो होगा।

इसके अलावा शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि आपने रविवार को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा है। हम तो चाहते हैं आप आज ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लें।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी से मिले सीएम नीतीश कुमार, चर्चाओं का बाजार गर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं