ताइवान में भूकंप से लोगों की मौत पर मोदी ने जताया दुख

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताइवान में भूकंप से लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि इस घड़ी में भारत वहां की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है।

ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे इमारतें तथा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए तथा नौ लोगों की मौत हो गई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ताइवान में आज भूकंप के कारण लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम ताइवान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं क्योंकि वे भूकंप के बाद की परिस्थिति का सामना कर रहे हैं और इससे उबरने में लगे हैं।’’

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान, तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगी अनुमति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं