असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के 14 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की जारी [Model answer key released for 14 subjects of Assistant Professor exam]

1 Min Read

अभ्यर्थी 8 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति

अजमेर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 25 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) स्क्रीनिंग टेस्ट-2021 के कुल 14 विषयों की मॉडल आसंर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।

किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 6 जुलाई से 8 जुलाई 2024 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

RPSC परीक्षा में ऐसी सख्ती, कैची से काटी गईं लंबी स्लीव्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं