मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार[Mithun Chakraborty received Dadasaheb Phalke Award ]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड के लिजेंड अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।

मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डः

यह लाइफ टाइम अचीवमेंट अचीवमेंट अवॉर्ड है। मंच पर पुरस्कार प्राप्त करने से पहले अभिनेता अपने सफर की झलक देखकर कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गए।

हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद व्यक्तिगत रूप से वह सम्मान को ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। अभिनेता ने पुरस्कार स्वीकार किया और मंच पर राष्ट्रपति के साथ तस्वीर खिंचवाई।

इसके बाद उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया और कुछ अनसुने किस्से भी लोगों के साथ साझा किए।

इसे भी पढ़ें


आज दिया जायेगा 70वां नेशनल फिल्म अवार्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं