Mithi River Scam:
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के चर्चित मीठी नदी घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया का नाम सामने आने के बाद सोमवार सुबह वह EOW (आर्थिक अपराध शाखा) के दफ्तर में पेश हुए, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई।
Mithi River Scam: फोन कॉल्स से खुला राजः
EOW की जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि डिनो मोरिया, उनके भाई और इस घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई बार बातचीत हुई। इन फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग अब जांच एजेंसी की नजर में हैं। माना जा रहा है कि इनसे घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारी मिल सकती हैं।
Mithi River Scam: क्या है मीठी नदी घोटाला?
यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा मीठी नदी की सफाई के लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों को महंगे किराए पर लेने से जुड़ा है। आरोप है कि ये मशीनें कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्रा. लि. से ऊंचे दामों पर ली गईं और करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ।
Mithi River Scam: डिनो मोरिया की भूमिकाः
जांच में डिनो मोरिया और उनके भाई की भूमिका केवल दोस्ती तक सीमित नहीं दिख रही। कॉल रिकॉर्डिंग्स में भुगतान प्रक्रिया और मशीन रेंटल जैसे मुद्दों पर बातचीत होने के संकेत हैं। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
Mithi River Scam: EOW की अगली कार्रवाईः
EOW अब सभी संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य दस्तावेज खंगाल रही है। आने वाले दिनों में और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। डिनो मोरिया के करीबी सूत्रों का कहना है कि अभिनेता पूरी तरह जांच में सहयोग कर रहे हैं और किसी भी गड़बड़ी से इनकार कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
Liquor scam : शराब घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी, ACB ने तीन को किया गिरफ्तार





