नवादा में कार सवार युवती पर बदमाशों ने किया तबाड़तोड़ फायरिंग [Miscreants opened fire on a girl riding a car in Nawada]

1 Min Read

नवादा,एजेंसियां: शाहपुर के पार्वती पहाड़ के पास का एक मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मृतका कोडरमा से कार से आ रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

फॉरेंसिक टीम के आधार पर पुलिस ने दावा किया था कि युवती की गोली नहीं लगी है। जहां पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है।

नवादा के फोरेंसिक टीम ने गलत रिपोर्ट जारी किया है और फिर परिवार को गुमराह करने की भी कोशिश की है। वहीं यह मामला उलझता जा रहा है।

मृतका की पहचान आरती कुमारी के रुप में हुई है। मृतका के पिता ब्रह्मचारी मनोज कुमार का आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बेटी के पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें

बिहारः पंडाल के बाहर फायरिंग, 4 घायल

Share This Article
Exit mobile version