जिला कोर्ट में जज के साथ बदसलूकी, पुलिस ने किया वकीलों पर लाठीचार्ज [Misbehavior with the judge in the district court, police lathi charged the lawyers]

2 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के जिला कोर्ट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि 20 से 35 पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं।

इस लाठीचार्ज में कई वकील चोटिल भी हो गये। इस घटना के बाद कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव बढ़ गया है। दरअसल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े मामले में कुछ वकील जज के पास पहुंचे थे।

इस बीच, सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज के साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद जज ने कोर्ट में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को बुला लिया। इस दौरान पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई वकील घायल हो गये।

वकीलों का कहना है कि जब तक उनके साथ मार पिटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जायेगी, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि पुलिस और वकील में इस तरह का संघर्ष देखने के लिए मिला है। इससे पहले भी कई मौकों पर विभिन्न राज्यों में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच पिटाई का मामला सामने आ चुका है।

इसे भी पढ़ें

छात्रों ने तोड़ी ‘लोहे की दीवार’, नारों से गूंजा कोलकाता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हावड़ा ब्रिज किया बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं