घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर निकली लड़की
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की पुजारी के साथ फरार हो गई है। लड़की कक्षा 9 की छात्रा है। घर से निकलने से पहले उस लड़की ने अपने घरवालों को खाने में नशीला पदार्थ दिया था। सुबह छात्रा के घर पर आए दूध वाले ने जब परिजनों को नशे की हालत में देखा तो मामले का खुलासा हुआ।
सीसीटीवी कैमरों की जांच में दिखाई दिया कि स्थानीय मंदिर का पुजारी बाइक से नाबालिग छात्रा को रात के 3 बजे गांव से ले जा रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
पुजारी 4 साल से मंदिर में थाः
बताया जा रहा है कि करीब 4 साल से सोनू उर्फ आनंद पुजारी मंदिर में रह रहा था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने 13 वर्ष की नाबालिग छात्रा को अपने झांसे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, जिस तरह आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि तय योजना के मुताबिक उसने छात्रा को परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देने के लिए कहा था।
इसे भी पढ़ें
दारोगा ने युवती से की सेक्स की डिमांड; अब गिरफ्तारी के डर से है फरार








