सामंथा-नागा के तलाक पर मंत्री कोंडा सुरेखा का विवादित बयान [Minister Konda Surekha’s controversial statement on Samantha-Naga’s divorce]

3 Min Read

BRS लीडर केटीआर को बताया तलाक की वजह, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरी साउथ इंडस्ट्री

हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ के फेमस कपल रहे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु अब अलग हो चुके हैं। इसी बीच तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने गुरुवार को कपल के तलाक पर विवादित बयान दिया है।

सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लीडर केटी रामा राव को इस तलाक के पीछे का कारण बताया है।

मंत्री के बयान का विरोधः

सुरेखा के इस कमेंट के सामने आने के बाद खुद सांमथा, नागा चैतन्य और नागार्जुन ने बयान जारी कर मिनिस्टर के आरोपों को निराधार बताया है।

वहीं अल्लू अर्जुन से लेकर जूनियर NTR तक साउथ के कई सेलेब्स इस मामले में सामंथा के सपोर्ट में उतरकर कोंडा सुरेखा के बयान की आलोचना कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामलाः

हाल ही में कोंडा सुरेखा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो कह रही हैं कि ‘केटीआर को हीरोइनों का शोषण करने की आदत है।

उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ रेव पार्टी की, उन्हें ड्रग्स की आदत लगा दी और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया।

नागा और सामंथा के तलाक का कारण भी वो ही हैं। उन्होंने दोनों के फोन टैप किए थे। उनकी वजह से कई हीरोइन जल्दी शादी करके सिनेमा फील्ड से बाहर निकल जाती हैं।’

सामंथा ने जताई नाराजगीः

सामंथा बोलीं- इस सबके लिए हिम्मत चाहिए अब सुरेखा के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए सामंथा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘एक महिला होना और बाहर आकर काम करना।

ऐसी इंडस्ट्री में सर्वाइव करना जहां औरतों को ज्यादातर प्रॉप्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है। प्यार में पड़ना, गिरना, खड़े होना और लड़ना… इस सबके लिए काफी हिम्मत चाहिए।

कोंडा सुरेखा मुझे अपनी जर्नी पर गर्व है। कृपया इसे खराब ना करें। उम्मीद है कि आपको अहसास है कि बतौर मंत्री आपके शब्दों का महत्व होता है। मैं आपसे गुजारिश करती हूं कि दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करें।’

इसे भी पढ़ें

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई, 2021 में सामंथा से हुआ था तलाक [Naga Chaitanya engaged with Shobhita Dhulipala, divorced Samantha in 2021]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं