रांची : जाने-माने क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानी का मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा उनके दोस्त और पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर औऱ सौम्या दास ने मंगलवार को किया है।
इस मामले की सुनवाई 18 जनवरी को जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की अदालत में होनी है। मालूम हो कि धोनी ने कुछ ही दिन पहले मिहिर दिवाकर औऱ उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था।
क्या है पूरा मामला
याचिताकर्ता मिहिर दिवाकर ने दायर मुकदमे में ये आरोप लगाया गया है कि धोनी और उनकी ओर से काम कर रहे लोगों ने मिहिर और सौम्या के खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए कि उन्होंने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का सम्मान नहीं किया और धोनी को करीब 15 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
मिहिर और सौम्या के मुताबिक इन आरोपों को मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया था जिससे उनकी छवि खराब हुई है।
इससे पहले धोनी ने मिहिर औऱ सौम्य के खिलाफ दर्ज करया था आपराधिक केस
बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराया था।
धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी के मुताबिक क्रिकेट एकेडमी चलाने के लिए 2017 में दोनों पक्षों के बीच जो एग्रीमेंट हुआ उसके मुताबिक अरका स्पोर्ट्स की ओर से धोनी को फ्रेंचाइजी शुल्क मिलना था और इसके अलावा प्रॉफिट का हिस्सा भी शेयर किया जाना था।
धोनी की ओर से किए गए मुकदमे में पक्ष रखने वाले विधि एसोसिएट्स के दयानंद सिंह के मुताबिक, अरका स्पोर्ट्स ने इन शर्तों का पालन नहीं किया. इससे धोनी को काफी नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम
एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है पोंगल: नरेंद्र मोदी








