मेटा-इंडिया का FY24 में नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹504 करोड़ [Meta-India’s FY24 net profit rises 43% to ₹504 crore]

1 Min Read

रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹3,034.8 करोड़ रहा, ग्रॉस एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 24% बढ़ा

नई दिल्ली, एजेंसियां। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की इंडिया यूनिट ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के नतीजे जारी किए हैं। FY24 में मेटा इंडिया का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43% बढ़कर 504.93 करोड़ रुपए रहा।

मेटा इंडिया को देश में बढ़ते डिजिटल एडॉप्शन के चलते ऑनलाइन एडवरटाइजिंग में मजबूत ग्रोथ का लाभ मिला है।

FY24 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.3% बढ़कर 3,034.8 करोड़ रुपए रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2023 में 2,775.7 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने लेटेस्ट फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें

मेटा एआई अब हिंदी में भी [Meta AI now in Hindi also]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं