मेटा एआई अब हिंदी में भी [Meta AI now in Hindi also]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेटा एआई अब हिन्दी् और अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है।

कंपनी अपने एप्स और डिवाइस में मेटा एआई असिस्टेंट की पहुंच बढ़ा रही है। नई सुविधाएं जोड़ रहे हैं, ताकि लोगों को उत्तर देने, विचार करने और प्रेरणा मिल सके।

मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध है। इसमें अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मैक्सिको, पेरू और कैमरून शामिल हैं।

अब लोग व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ नई भाषाओं में भी बात कर सकते हैं।

यह सुविधा अब हिन्दी, रोमन हिन्दी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश में उपलब्ध है। जल्द ही और भी भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, फेसबुक और मेटा डॉट एआई की मदद से लोग कम समय में ज्यादा काम कर पा रहे हैं, रचनात्मक विचारों को साकार कर रहे हैं।

अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। मेटा एआई लोगों के हर काम में मदद करता है। सवालों के जवाब देने से लेकर प्रेरणा और मार्गदर्शन देने तक एक भरोसेमंद रचनात्मक साथी मिलता है।

इसे भी पढ़ें

अब आपकी सेहत का ख्याल रखेगा AI हेल्थ किट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं