कश्मीर के 9 जिलों में पारा शून्य से नीचे, सबसे कम जोजिला में -19°C [Mercury below zero in 9 districts of Kashmir, lowest in Zojila -19°C]

2 Min Read

UP समेत 17 राज्यों में कल से कोहरा, 77 ट्रेनें रद्द

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ने से पारा माइनस में चला गया है। जम्मू के 2 और कश्मीर के 9 जिलों में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। जोजिला में सबसे ज्यादा ठंड है, जहां तापमान -19° डिग्री तक पहुंच गया है।

शोपियां में -4.5 डिग्री, पहलगाम और बांदीपोरा में –4.3 डिग्री टेम्प्रेचर है। श्रीनगर में भी पारा -4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में 3.8 डिग्री के साथ पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा शहर रहा।

दिल्ली में सबसे ठंडा दिनः

दिल्ली में आज सुबह 7.1 डिग्री तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह कोहरा भी छाया रहा। बढ़ते कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे ने 77 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी हैं। इसमें 36 ट्रेनें दिल्ली डिवीजन की हैं।

पश्चिमी विक्षोभ बना ठंड का कारणः

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 8-9 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा समेत 17 राज्यों में कोहरा छाएगा। इससे मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

कई इलाकों में बारिशः

इधर, शुक्रवार को कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा और वेस्टर्न UP में भी रविवार को बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें

कश्मीर में शीतलहर शुरू, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं