राजस्थान के 5 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, चूरू-सीकर में बर्तनों में जमा पानी [Mercury below 5 degrees in 5 districts of Rajasthan, water accumulated in utensils in Churu-Sikar]

1 Min Read

MP के 11 जिलों में शीतलहर, हिमाचल में बर्फबारी

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश 7 राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। राजस्थान के 5 जिलों में टेम्परेचर 5° से नीचे दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिमाचल में आज 5 जिलों में बर्फबारी के आसार हैं। कल से मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली और मुंबई में कोहराः

दिल्ली में गुरुवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी सुबह भारी कोहरा दिखाई दिया। दिल्ली में सुबह एयर क्वालिटी खराब की कैटेगरी में आ गई। नेहरू नगर में AQI 310 दर्ज किया गया।

यूपी के 11 जिलों में अलर्टः

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। 26 जिलों में कोहरा छाया है और विजिबिलिटी घटकर 70 मीटर हो गई है। उधर, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। यहां भारी बारिश के चलते 11 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

उत्तराखंड के मौसम में दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं