मेरठ हत्याकांडः जेल में साहिल के बगल में रहना चाहती है मुस्कान [Meerut murder case: Muskaan wants to stay next to Sahil in jail]

2 Min Read

पूरी रात रोती रही, खाना भी नहीं खाया

मेरठ, एजेंसियां। मेरठ में 29 साल के मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने कर दी। इसमें उसका साथ प्रेमी साहिल शुक्ला ने दिया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बचैनी में गुजरी दोनों की रातः

अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेचैनी भरी रात बिताई और वे ज्यादा टेंशन में दिखे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया, ‘‘मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया, वहीं साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में रखा गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया।’’

अगल-बगल बैरक में रखे जाने की मांग कीः

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी। पुलिस के अनुसार मुस्कान 18 मार्च को अपने परिवार के पास गई और अपने माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता उसे पुलिस के पास ले गए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। शव बरामद किया गया और मुस्कान तथा साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें

मेरठ के इस खौफनाक हत्याकांड दहला पूरा देश, प्रेमी संग मुस्कान गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं