भाजपा राज में मीडिया की आजादी खत्म हो गई है : मुख्यमंत्री विजयन

1 Min Read

पत्तनमतिट्ठा (केरल) : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मीडिया की स्वतंत्रता खत्म हो गई है तथा संघ परिवार लगातार उन प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है जो शासन की प्रशंसा नहीं करते हैं।

वह बीबीसी के भारतीय समाचार कक्ष के परिचालन बंद करने संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि खबरों में दावा किया गया है कि आयकर विभाग की लगातार प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों के कारण बीबीसी को यह निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विजयन ने कहा, “भाजपा शासन में मीडिया की स्वतंत्रता गायब हो गई है, संघ परिवार उन मीडिया प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बना रहा है जो शासन की प्रशंसा नहीं करते हैं।

बीबीसी के कटु अनुभव एक स्पष्ट चेतावनी हैं कि यह चुनाव ऐसे मुद्दों को संबोधित करने और हल करने का एक अवसर है।”

इसे भी पढ़ें

चुनाव का मौसम, ईडी की पूछताछ और अंबा का डांस-गाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं