सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बदला चंडीगढ़ का मेयर

1 Min Read

कोर्ट ने आप के अवैध 8 मतों को ठहराया वैध

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस फैसले के कारण चंडीगढ़ का मेयर बदल गया है। साथ ही इससे भाजपा को जोरदार झटका लगा है। आप की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के नतीजों को पलटते हुए आप प्रत्याशी को विजयी घोषित किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य घोषित किये गये 8 मतपत्रों को वैलिड घोषित किया है।

इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह को दोषी ठहराया है, जिन्होंने मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की थी। अदालत ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान मसीह के आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया।

आप की शिकायत पर अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी और गुरुमिंदर सिंह ने दलीलें दीं तथा सुबूत के रूप में वीडियो फुटेज भी प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन ने कोर्ट से मांगी अनुमति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं