Mastermind Tahawwur Rana:
नई दिल्ली,एजेंसियां। 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। भारत की कई एजेंसियों की टीमें इस समय अमेरिका में मौजूद हैं और राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज कर दी गई है। राणा पर 2008 के मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी। भारत लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था।
Mastermind Tahawwur Rana: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई का सदस्य है
तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई का सदस्य है, डेविड कोलमैन हेडली का करीबी साथी माना जाता है। हेडली ने अमेरिकी जांच एजेंसियों के समक्ष अपने बयान में राणा का नाम लिया था। हेडली और राणा के बीच कई बार मुलाकातें हुईं थीं, और राणा ने हेडली को भारत में घुसने के लिए नकली वीजा भी उपलब्ध कराया था।
Mastermind Tahawwur Rana: राणा के खिलाफ भारत में चार्ज शीट
26/11 से पहले राणा भारत आया था और मुंबई के पवई में एक होटल में ठहरा था। इसके अलावा, राणा के खिलाफ भारत में चार्ज शीट में बताया गया है कि उसने हेडली के लिए भारतीय टूरिस्ट वीजा दिलाने में मदद की थी, जिससे हेडली मुंबई में आतंकी हमले के लिए रेकी कर सका था।
राणा फिलहाल लॉस एंजेलिस की जेल में बंद है और भारतीय एजेंसियां उसकी जल्द से जल्द वापसी के लिए प्रयासरत हैं। इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।
राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए बड़ी सफलता साबित हो सकता है, और इससे 26/11 हमले से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को गति मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें
मुंबई 26/11 :का गुनहगार तहव्वुर राणा अब आयेगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज








