मुंबई : मकान में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत [Mumbai: Massive fire broke out in a house, 7 people died]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

मरनेवालों में 5 एक ही परिवार के

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई के चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में रविवार सुबह एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं, एक घर का मुखिया और 2 बच्चे शामिल हैं।

वहीं इसके अलावा 2 अन्य लोगों की जान गयी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

सुबह साढ़े 5 बजे लगी आगः

सुबह साढ़े 5 बजे लगी थी आग
मृतकों की पहचान प्रेसी प्रेम गुप्ता (7 वर्ष), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), अनीता गुप्ता (39), प्रेम छेदीराम गुप्ता (30 वर्ष), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि गुप्ता (15) और गीता गुप्ता (60) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आग सुबह साढ़े 5 बजे के करीब लगी थी।

आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान में लगी। इसके बाद आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकलकर्मियों ने बाहर निकालाः

इलाज के दौरान हुई मौत बताया जा रहा है कि आग लगने के समय परिवार के लोग सो रहे थे। इस वजह से वे इसकी चपेट में आ गए। किसी तरह दमकलकर्मियों ने सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई पुलिस ने गोविंदा से अस्पताल में पूछताछ की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं