शहीद अंशुमान की मां राहुल से बोलीं- अग्निवीर बंद हो [Martyr Anshuman’s mother told Rahul – Agniveer should be closed]

1 Min Read

लखनऊ में किसानों ने रास्ता रोककर सुनाया दर्द

लखनऊ, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता से मुलाकात की।

राहुल ने उनसे कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं। राहुल से मिलने के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू ने कहा कि अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए।

यह योजना सैनिकों के लिए सम्मानजनक नहीं है। इसको लेकर राहुल ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया और कहा कि जब वे सत्ता में आएंगे, तो इस पर विचार करेंगे। 3 दिन पहले शहीद की पत्नी स्मृति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कीर्ति चक्र मिला था।

किसानों ने राहुल का काफिला रोका

लखनऊ लौटते वक्त मोहनलालगंज में किसानों ने राहुल का काफिला रोक लिया और जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर अपना दर्द साझा किया।

किसानों का आरोप है- नगर निगम, LDA और राजस्व विभाग की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। राहुल ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगी आपकी आंखें नम ,मरणोपरांत कीर्ति चक्र से किया गया सम्मानित 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं