शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स में जोरदार 302 अंकों की उछाल [Mars is Mars in the stock market, Sensex rises by 302 points]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से मंगलवार 20 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की है।

बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.72 अंक या 0.38% की जबरदस्त बढ़त के साथ 80,727.40 अंकों के स्तर पर खुला।

इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 68.95 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 24,641.60 अंकों के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की।

हालांकि, प्री-ओपनिंग में बीएसई सेंसेक्स ने 298.05अंक या 0.37% की बढ़त बना ली थी। निफ्टी भी प्री-ओपनिंग में 76.25 अंक के 0.31% की मजबूती के साथ 24,648.90 अंक के स्तर पर पहुंचकर आगाज किया था।

सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02% गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 38.80 अंक या 0.16% चढ़कर 24,579.95 अंक पर पहुंच गया था।

टीसीएस समेत सेंसेक्स के 20 शेयरों में मुनाफा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयरों में टीसीएस समेत 20 शेयर जोरदार बढ़त देखी जा रही है।

इनमें टीसीएस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

वहीं, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड ट्रुबो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में हैं।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, 80,650 के स्तर पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं