मुंबई, एजेंसियां। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 73,961 पर बंद हुआ था।
सोमवार को इसमें 2,700 से ज्यादा अंकों की तेजी रही। चुनाव नतीजों से एक दिन पहले शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2777 पॉइंट की तेजी के साथ 76,738 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी 808 पॉइंट की तेजी के साथ 23,338 का ऑल टाइम हाई बनाया।
हालांकि, बाद में बाजार अपनी ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 2,507 पॉइंट के तेजी के साथ 76,468 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 733 पॉइंट चढ़कर 23,263 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही।
शेयर बाजार में आई इस तेजी से कारोबार के दौरान निवेशकों की वेल्थ लगभग 12 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है।
BSE का मार्केट कैप शुक्रवार को 4,12,12,881 करोड़ रुपए था जो आज यानी, 3 जून को कारोबार को दौरान बढ़कर 4,23,71,233 करोड़ रुपए पहुंच गया।
बैंक निफ्टी पहली बार 51,000 के पारः
बैंक निफ्टी पहली बार 51,000 के पार हो गया है। इसने आज कारोबार के दौरान 51,106.15 का ऑल टाइम हाई और 52 वीक हाई बनाया।
अब यह करीब 5% की तेजी के साथ 51,050 के आस-पास कारोबार कर रहा है।
SBI का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के पारः
SBI का शेयर 900 रुपए के पार निकल गया है। वहीं आज 911.30 रुपए के हाई तक चला गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है।
इस बढ़त के साथ बैंक का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के पार निकल गया है।
रिलायंस का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
RIL ने 3,025 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया है। आज इसके शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी है।
इस साल रिलायंस का शेयर 16% से ज्यादा चढ़ा है। इस तेजी के साथ रिलायंस का मार्केट कैप बढ़कर 20.42 लाख करोड़ हो गया है।
इसे भी पढ़ें









