मराठी एक्टर विजय कदम का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस [Marathi actor Vijay Kadam passes away, breathed his last at the age of 67]

2 Min Read

शरद पवार ने शोक जताया

मुंबई, एजेंसियां। वेटरन मराठी एक्टर विजय कदम का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 अगस्त की सुबह उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

एक्टर पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित थे। शुरुआत में वे इस बीमार से निजात पा गए थे, लेकिन दोबारा वे इस बीमारी की चपेट में आ गए।

विजय कदम 80 और 90 के दशक में मराठी फिल्मों, टीवी शोज और नाटकों के जाने-माने शख्सियत थे। उन्हें चश्मे बद्दूर और पुलिस लाइन जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल के लिए जाना जाता था।

परिवार में सिर्फ पत्नी और एक बेटा हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय कदम के परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी और एक बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज अंधेरी के ओशिवारा श्मशान में किया जाएगा।

ऐड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं

विजय कदम ने अपने करियर में कई ऐड फिल्मों में भी काम किया है। कुछ महीने पहले उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ एक ऐड में काम किया, जो काफी फेमस हुआ था।

विजय कदम को आखिरी बार जी मराठी के शो ‘ति प्रात आलिये’ में बाबूराव टंडेल के रोल में देखा गया था।

इसे भी पढ़ें

इस्तांबुल में एक्टर अश्वथ भट्ट के साथ लूट, मारपीट भी की गई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं