राजद के घोषणा पत्र में कई लुभावने वादे, 500 में गैस सिलेंडर का वादा

3 Min Read

पटना। राजद ने अपने घोषणा पत्र में कई लुभावने वादे किये हैं। इसमें 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

साथ ही, सभी युवाओं को नौकरी देने की बात भी कही गई है। शनिवार को बिहार राजद मुख्यालय में तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी किया।

इसमें कई लोकलुभावन वादे किये गये हैं। घोषणा पत्र के अनुसार आरजेडी की सरकार बनने पर बिहार के लोगों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी।

साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत 500 की जायेगी। आरजेडी के घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है। इसमें कुल 24 वादे किए गये हैं।

अगली घोषणा के अनुसार इसमें महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना औऱ बेरोजगारों के लिए 1 करोड़ नौकरियों का ऐलान किया गया है।

वादा किया गया है कि गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार को विशेष राज्य दिलाया जायेगा।

घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए उनको हर साल एक लाख रुपये दिये जायेंगे।

कहा, गरीब महिलाओं को हर साल ये राशि रक्षाबंधन के अवसर पर दी जायेगी। कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा औऱ विकास के लिए विशेष पैकेज दिया जायेगा।

तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी जो भी वादे जनता से करती है, उसे पूरा भी करती है। इस बात की तस्दीक के लिए आरजेडी का इतिहास देखा जा सकता है।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो केंद्र की अग्निवीर योजना समाप्त की जाएगी। इस योजना से बिहार के युवा खुश नहीं हैं।

साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का भी वादा किया।

घोषणा पत्र की खास बातेः

राज्य में सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। ड्यूटी के दौरान अर्धसैनिक बलों के जवान की मृत्यु होने पर उसे शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

रेलवे की नियुक्ति 2014 के पूर्व बालको पर ले जाकर इसे दोगुना करते हुए बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी।

अन्य राज्यों के साथ बिहार की कनेक्टिविटी के लिए पूर्णिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और रक्सौल में एयरपोर्ट बनाया जायेगा।

बिहार के कृषि उत्पादों के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य सुनिश्चित करेंगे। किसानों के लिए नीतियां किसानों के साथ बैठकर उनकी सहमति से बनायेंगे।

पिछड़े समूहों के विकास के लिए मंडल कमीशन की शेष सिफारिश लागू की जायेगी।

बिहार में स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिशें लागू की जायेंगी।

इसे भी पढ़ें

जेपीएससी पीटी बैकलाग में 154 अभ्यर्थी सफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं