बिहार में कई दिग्गज हारे [Bihar Lok Sabha Result]

3 Min Read

मुकेश साहनी का नहीं खुला खाता

पटना। बिहार के 40 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 30 और इंडिया गठबंधन को 10 सीटों पर जीत मिली है।

इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी केंद्र सरकार में मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, राधा मोहन सिंह और रविशंकर प्रसाद की जीत हुई है।

वही दो बड़े नाम को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। आरा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने हरा दिया है।

वही काराकाट सीट पर माले उम्मीदवार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी है।

बिहार में कौन किस सीट पर जीताः

  1. कटिहार सीट पर कांग्रेस के तारिक अनवर जीते।
  2. मधुबनी सीट पर बीजेपी के अशोक यादव जीते।
  3. झंझारपुर सीट पर जेडीयू के रामप्रीत मंडल जीते।
  4. सुपौल सीट से जेडीयू के दिलेश्वर कामत जीते।
  5. किशनगंज सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद जावेद जीते।
  6. गया से हम के जीतन राम मांझी जीते।
  7. पश्चिमी चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल जीते
  8. अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार जीते
  9. दरभंगा से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर जीते
  10. पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह जीते
  11. उजियारपुर से बीजेपी के नित्यानंद राय जीते
  12. पटनासाहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद जीते
  13. मुजफ्फरपुर सीट से बीजेपी के राजभूषण चौधरी जीते
  14. महाराजगंज से बीजेपी के जनार्दन सिग्रीवाल जीते
  15. बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह जीते
  16. नवादा से बीजेपी के विवेक ठाकुर जीते
  17. बाल्मिीकि नगर से जेडीयू के सुनील कुमार जीते
  18. सीतामढ़ी से जेडीयू के देवेशचंद्र ठाकुर जीते
  19. मधेपुरा से जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव जीते
  20. गोपालगंज से जेडीयू के आलोक सुमन जीते
  21. सीवान से जेडीयू की विजयलक्ष्मी देवी जीती
  22. भागलपुर से जेडीयू के अजय मंडल जीते
  23. बांका से जेडीयू के गिरिधारी यादव जीते
  24. मुंगेर से जेडीयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जीते
  25. नालंदा से जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार जीते
  26. वैशाली से एलजेपी रामविलास की वीणा देवी जीती
  27. हाजीपुर से एलजेपी रामविलास के चिराग पासवान जीते
  28. सीतामढ़ी से एलजेपी रामविलास की शांभवी चौधरी जीती
  29. खगड़िया से एलजेपी रामविलास के राजेश वर्मा जीते
  30. जमुई से एलजेपी रामविलास के अरूण भारती जीते
  31. आरा से माले के सुदामा प्रसाद जीते
  32. काराकाट से माले के राजाराम सिंह जीते
  33. पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव जीते
  34. पाटलिपुत्रा से आरजेडी की मीसा भारती जीती
  35. जहानाबाद से आरजेडी के सुरेंद्र राम जीते
  36. औरंगाबाद से आरजेडी के अभय कुमार कुशवाहा जीते
  37. सासाराम से कांग्रेस के मनोज कुमार जीते
  38. शिवहर से जेडीयू की लवली आनंद जीती
  39. सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी जीते
  40. बक्सर से आरजेडी के सुधाकर सिंह जीते

इसे भी पढ़ें

विवेकानंद रॉक मेमोरियलः पीएम मोदी ने लगाया था ध्यान

Share This Article
Exit mobile version