शाहजहां शेख के भाई से सीबीआई की पूछताछ में कई खुलासे

1 Min Read

कोलकाता। सीबीआई की टीम ने संदेशखाली मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दौरान शाहजहां के भाई आलमगीर और उसके अन्य दो साथियों ने सीबीआइ को कई जानकारी दी है। बता दें कि सीबीआइ की टीम ने बीते शनिवार को ही दोनों को गिरफ्तार किया था।

दरअसल सीबीआइ ने इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इनकी गिरफ्तारी बीते 5 जनवरी को ईडी की टीम पर हुए हमले के मामले में किया गया है।

ईडी की टीम राशन घोटाले मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां से पूछताछ करने उसके घर पहुंची थी।

इसी दौरान 200 लोगों की भीड़ ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था। इसमें ईडी के कुछ अधिकारी घायल भी हुए थे।

इसे भी पढ़ें

जेपीएससी पीटी में अब पेपर लीक के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं