नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में आज सुबह 11.48 बजे विस्फोट की आवाज सुनी गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक उनके पास विस्फोट से जुड़ा एक कॉल आया था।
जिसके बाद फायर व्हीकल्स मौके पर पहुंच गए हैं। यह धमाका प्रशांत विहार में बंसी स्वीट्स के पास हुआ है।
प्रशांत विहार में दूसरी ऐसी घटनाः
सूत्रों का कहना है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है। प्रशांत विहार में यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 22 अक्टूबर को सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल के पास भी इसी तरह का विस्फोट हुआ था।
इसे भी पढ़ें








