Manoj Kumar: मनोज कुमार को दी गई राजकीय सम्मान से साथ अंतिम विदाई, 21 तोपों की सलामी [Manoj Kumar was given a final farewell with state honours, 21 gun salute]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Manoj Kumar:

मुंबई ,एजेंसियां। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का आज सुबह 11:30 बजे विले पार्ले के वन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 87 वर्षीय मनोज कुमार का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Manoj Kumar: कुणाल गोस्वामी ने बताया

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि वह 2-3 हफ्तों से बीमार थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हो पाया। मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसके कारण उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Manoj Kumar: 21 तोपों की सलामी दी गई

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई और उनके सम्मान में पूरा आयोजन राजकीय ढंग से किया गया। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में अनमोल रहेगा, और उनकी फिल्मों ने लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई। मनोज कुमार की विरासत सिनेमा जगत में हमेशा जीवित रहेगी।

इसे भी पढ़ें

Manoj Kumar dies: मनोज कुमार का निधन: इमरजेंसी के खिलाफ लड़े मुकदमा, सिनेमा में छोड़ी गहरी छाप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं