Manoj Kumar Death: नहीं रहे भारत के मनोज कुमार, 87 की उम्र में कहा अलविदा [India is no more.. Manoj Kumar said goodbye at the age of 87]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Manoj Kumar Death:

मुंबई, एजेंसियां। Manoj Kumar Death: दिग्गज एक्टर, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से खास पहचान मिली थी। आज सुबह उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार, दादा साहब फाल्के, पद्म श्री पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Manoj Kumar Death: मनोज कुमार का असली नामः

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनके नाम बदलने के पीछे की कहानी बहुत दिलचस्प है।

उन्होंने बचपन में फिल्म शबनम देखी थी, जिसमें दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने लीड रोल निभाया था। उस फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार का नाम मनोज था। इस फिल्म में एक्टर से वह बहुत प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर मनोज कुमार कर लिया।

Manoj Kumar Death: कैसे पड़ा मनोज कुमार का नाम भारत कुमारः

मनोज कुमार ने साल 1957 में फिल्म फैशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह 90 साल के भिखारी की भूमिका में दिखे थे। साल 1960 में मनोज कुमार को बतौर लीड एक्टर फिल्म कांच की गुड़िया में मौका मिला था। हालांकि साल 1962 में आई फिल्म हरियाली और रास्ता में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिली थी।

उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, जिसमें पूरब और पश्चिम आज भी दर्शकों के दिल में बसी है। एक्टर ने कई देभभक्ति फिल्मों में काम किया जिसमें उनके किरदार को ‘भारत’ के नाम से जाना जाता था। इस तरह से फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ कहने लगे।

इसे भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल से डिस्चार्ज, बोले- कोई सर्जरी नहीं हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं