मराठा आरक्षण की मांग लेकर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे [Manoj Jarange sat on hunger strike demanding Maratha reservation]

1 Min Read

कहा-इस बार लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

मुंबई, एजेंसियां। मराठा आरक्षण की मांग का मुद्दा एक बार फिर उठा है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे फिर से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

उनका कहना है कि अगर इस बार मराठा आरक्षण नहीं मिला तो वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

सभी 288 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

उन्होंने कहा, “अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

इसमें सभी जाति और धर्म के उम्मीदवार शामिल होंगे। तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उसके बाद, सरकार के पास बात करने के लिए कोई जगह नहीं होगी।

पुलिस ने नहीं दी है अनशन की इजाजत

मनोज जरांगे पाटिल जालना के अंतरवाली सैराट गांव में आमरण अनशन पर बैठे हैं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अनशन की इजाजत नहीं दी है।

लोकसभा चुनाव से पहले भी दो बार (20-27 जनवरी और 10-26 फरवरी) मनोज जारंगे ने भूख हड़ताल की थी।

तब महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तें मानकर अनशन खत्म करवा दिया था।

इसे भी पढ़ें

सरकारी जिम्मेदारी क्यों छोड़ना चाहते हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फणनवीस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं