नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की संभावित मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली एवं पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे यह बैठक शुरू हुई।
मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गयी।
मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा है।
इसे भी पढ़ें
भोजपुरी फिटनेस आईकॉन विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म “सास ससुर बिना अंगना ना सोहे” का हुआ भव्य मुहूर्त








