‘दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे’ : मनीष सिसोदिया [‘We will take account of every atrocities committed against the people of Delhi’: Manish Sisodia]

3 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सिसोदिया ने कहा कि आज मैं बजरंग बली के मंदिर में गया। पंडित जी ने आशीर्वाद दिया विजयी भव..।

जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल जल्द छूटकर आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की कृपा है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं।

जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।

भगवान की कृपा हुई हम पर

बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी।

तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा।

मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे।

वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं। मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं।

विनेश फोगाट पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की बेटी जब नेता पर शोषण का आरोप लगाती है तो उसे ट्रोल करते हैं।

उस नेता को गिरफ़्तार तक नहीं किया। हमने देखा कि उस बेटी के साथ क्या हुआ, सबको पता है किसने क्या किया, कुछ तो खेल हुआ है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये तानाशाह के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग है। दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का हिसाब लेंगे।

बीजेपी कह रही थी, मनीष सिसोदिया को जमानत ही तो मिली है। ये सिर्फ़ जमानत नहीं मिली है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ज़मानतें ज़ब्त करने का लाइसेंस मिला है।

इसे भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल, 17 महीने बाद निकलेंगे जेल से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं