बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के चर्चित यूटयूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

मनीष ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ मनीष कश्यप दिल्ली पहुंचे थे।

बता दें कि मनीष कश्यप ने ऐलान किया था कि वह पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पर अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। अब वह NDA प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।

मनीष कश्यप ने बीजेपी में शामिल होने की बात की पुष्टि की है। मनीष ने कहा कि मेरी विचारधारा बीजेपी से मिलती है।

इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मैं बीजेपी में शामिल नहीं होना चाहता था लेकिन बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने मेरी मां को फोन कर मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा।

मैं अपनी मां का बात नहीं टाल सकता था।’ यूट्यूबर मनीष कश्यप आने वाले समय में बीजेपी कोटे से एमएलसी का चुनाव भी लड़ सकते हैं।

इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि पार्टी जैसा चाहेगी, वैसा करूंगा। हां ये जरूर है कि मैंने अपनी इच्छा पार्टी नेताओं के सामने रख दी है। उम्मीद करता हूं कि मेरी इच्छा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

बता दें कि पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर संजय जायसवाल चुनाव लड़ रहे थे।

वहीं कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को बनाया है। इन दोनों के बीच एक मनीष कश्यप चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे थे।

मनीष लगातार क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।

ऐसे में उनका बीजेपी में शामिल होना संजय जायसवाल के लिए लड़ाई थोड़ी आसान हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

भंसाली की हीरामंडली में दिखेगी जमशेदपुर के अनुपम की कला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं