ममता बनर्जी में क्षमता है; जो भी विपक्षी गठबंधन को लीड करना चाहे, उसे करने दें
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को लीड करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।
उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी में क्षमता है, दूसरे नेता भी हैं, जो गठबंधन को लीड कर सकते हैं। जो भी इसकी अगुआई करना चाहे, उसे करने देना चाहिए।”
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि विपक्षी गठबंधन को कौन लीड करता है। वजह यह कि कांग्रेस और उनके नेताओं का स्थान हमेशा ही अहम रहेगा। जरूरी नहीं कि वो अकेली अहम पार्टी हो। वह विपक्षी गठबंधन में अहम पार्टी रहेगी।
इसे भी पढ़ें
फिर झलका मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, कहा-हमें पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए








