सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर से धराया मुंबई पुलिस साथ लेकर जायेगी [Man demanding Rs 5 crore extortion money from Salman Khan arrested from JamshedpurMumbai Police will take you along]

2 Min Read

जमशेदपुर। सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान जमशेदपुर के मानगो इलाके के आजादनगर निवासी शेख होसेन के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस को उसके पास से वो मोबाइल भी मिला है, जिससे धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। आरोपी को जल्द ही कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई ले जाया जाएगा।Newsधमकी

पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है आरोपीः

जानकारी के अनुसार शेख होसेन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है और जमशेदपुर के साकची बाजार में सब्जी बेचता है।

पर यह काम उसने पिछले साल से छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि उसने टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी देने की खबर देखने के बाद, सलमान खान से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

दुबारा मैसेज भेजे पर ट्रेस हुआ लोकेशनः

शेख होसेन ने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर, मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेज दिया और फिर अपना मोबाइल बंद कर दिया।

16 अक्टूबर को जब मुंबई पुलिस को यह संदेश मिला, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। मोबाइल नंबर बंद होने की वजह से पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हो रही थी।

लेकिन जब आरोपी ने फिर से पुलिस को मैसेज भेजकर कहा कि उसने गलती से यह मैसेज किया था, तब पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस किया।

इसके बाद जांच में पता चला कि यह फोन जमशेदपुर से किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से आरोपी को साकची इलाके से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान को धमकी मामलाः जमशेदपुर में मुंबई पुलिस की रेड [Salman Khan threat case: Mumbai Police raid in Jamshedpur]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं