कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी [Mamta Banerjee] ने बीजेपी को जहरीले सांप से भी खतरनाक बताया है।
कूच बिहार में एक रैली में ममता ने कहा कि आप एक जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं। उसे पाल भी सकते हैं, लेकिन आप भाजपा पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकते। भाजपा देश को बर्बाद कर रही है।
ममता ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल और CISF भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी केंद्रीय एजेंसियों की धमकियों के सामने नहीं झुकेगी।
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि अगर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले BSF द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
ममता ने कूच बिहार से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक का नाम लेते हुए कहा, यह बड़े शर्म की बात है कि एक व्यक्ति जिसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं, उसे गृह राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।
ये वही निसिथ हैं, जो पहले TMC में थे लेकिन 2018 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब वह भाजपा की संपत्ति हैं।
इसे भी पढ़ें













