मुस्लिम कट्टरपंथियों का वोट पाने के लिए संतों का अपमान कर रही हैं ममता: मोदी

2 Min Read

कोलकाता,एजेंसियां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिष्णुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में सूपड़ा साफ होता देखकर टीएमसी बखौला गयी है। मानवता की सेवा करने वाली सनातन समाज को गाली देना शुरू कर दिया है।

यहां की मुख्यमंत्री मुस्लिम कट्टरपंथियों के दवाब में वोट पाने के लिए हमारे संतों को, हमारे महान संगठनों को सार्वजनिक रूप से गालियां दे रही हैं।

बदनाम कर रही हैं। हिंदुओं को भगीरथी में डुबो देने वाला बयान टीएमसी ने सोच समझकर दिलवाया था। वोटबैंक के दवाब में टीएमसी लगातार संतों को अपमानित कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिष्णुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी हो, लेफ्ट हो या कांग्रेस हो।

ये सभी पार्टियां अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन उन सभी के पाप एक जैसे हैं। टीएमसी को केवल मतलब अपने वोटबैंक से हैं।

टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट का मॉडल विकास का नहीं है। टीएमसी का रेत माफिया बेरोकटोक चल रहा है।

मोदी टीएमसी के भ्रष्टाचारियों के गाड़ी और बंगले सब कुछ बिकवाकर रखेगा। मोदी कानूनी सलाह ले रहा है कि आपका लूटा पैसा कैसे आपको कैसे वापस मिले।

बड़ी संख्या में शरणार्थी यहां आकर रह रहे हैं। उन्हें खुशी है कि 300 परिवारों को सीएए के तहत नागरिकता मिल भी गई है।

बंगाल के शरणार्थियों को भी जल्द नागरिकता मिलने लगेगी। इसलिए लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में महिला पत्रकार की पिटाई, एग्जाम सेंटर पर नकल की कर रही थी कवरेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं