टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जताने पर ममता ने छोटे भाई से तोड़ा संबंध

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी से सभी संबंध तोड़ने का ऐलान किया।

ममता का यह कदम उनके भाई द्वारा पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा प्रसून बनर्जी को फिर प्रत्याशी बनाने पर नाखुशी जताने के बाद आया है।

बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में संवाददाताओं से बातचीत में यह टिप्पणी की। बाबुन बनर्जी हावड़ा से प्रसून बनर्जी को टिकट मिलने से नाराज थे।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसके प्रति बाबुन ने नाराजगी जाहिर की थी।

इसके साथ ही बाबुन बनर्जी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया था। अब ममता बनर्जी ने खुले तौर पर सामने आकर अपने भाई से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा- ‘मैं उसे परिवार का हिस्सा नहीं मानती हूं. मैं और मेरा परिवार बाबुन बनर्जी के साथ सभी संबंध खत्म करते हैं।

हालांकि ममता बनर्जी की नाराजगी के बाद, बाबुन बनर्जी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का अपना फैसला बदल लिया।

उन्होंने कहा- ‘मैं दीदी से अधिक कुछ नहीं जानता हूं। वही मुझे सबकुछ बताती हैं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए ब्लेसिंग है। मैं अब निर्दलीय नहीं लड़ूंगा। मैं दीदी के लिए कुछ भी करूंगा।’

इसे भी पढ़ें 

सेंसेक्स में भारी गिरावट, निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपए घटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं