ममता की हुंकार, बंगाल में नहीं लागू होने देंगी सीएए

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। सीएए पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हुंकार भरी है। कहा है कि बंगाल में वह सीएए लागू नहीं होने देंगी।

मंगलवार को उत्तर 24 परगना में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कल सीएए लागू किया।

मुझे इसकी वैधता पर संदेह है। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार की ओर से कोई स्पष्टता नहीं है। 2019 में 13 लाख हिंदू बंगालियों के नाम बाहर से आये।

उन्होंने कहा कि एनआरसी के नाम पर असम में कुल 19 लाख लोगों को सूची से हटा दिया गया।

ममता ने कहा कि जिनके नाम हटा दिए गए हैं, अगर वे मांगेंगे तो उन्हें नागरिकता दी जाएगी? उनका बच्चों का भविष्य क्या होगा? उनकी संपत्ति का क्या होगा?

उन्होंने कहा कि आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे, आपको ‘अवैध’ करार दिया जाएगा। यह आपसे आपके अधिकार छीनने का खेल है।

आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मेरी बात सुनो, मैं किसी को भी बंगाल से दूर नहीं जाने दूंगी।

इसे भी पढ़ें 

सीओ शशिभूषण सिंह के आवास से मिले 20 लाख, रुपयों की गिनती जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं