बिहार में डबल इंजन पटरी से उतरता जा रहा है: मल्लिकार्जुन खरगे

2 Min Read

कटिहार/किशनगंज: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ भाजपा के गठबंधन को अस्थिर बताते हुए आरोप लगाया कि तथाकथित डबल इंजन (सरकार) ‘लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे ख़राब हो रहे हैं।’

खरगे ने यह टिप्पणी राज्य की कटिहार लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में तथाकथित डबल इंजन (सरकार) लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहा है, जिससे ट्रेन के डिब्बे खराब हो रहे हैं।”

कुमार कुछ महीने पहले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ भाजपा नेतृत्व वाले राजगए में लौट आए थे।

खरगे ने कहा, “हमारे सहयोगी, राजद नेता तेजस्वी यादव अक्सर इस बात पर अफसोस जताते हैं कि चाचा (नीतीश कुमार) भाग गए।

उन्हें मेरी सलाह है कि उन्हें अपने चाचा के साथ गठबंधन के लिए सहमत ही नहीं होना चाहिए था क्योंकि ऐसा लगता है कि उनकी (नीतीश कुमार की) कोई विचारधारा या सिद्धांत नहीं है और वह अपनी सुविधा के अनुसार सहयोगी बदलते रहते हैं।”

इसे भी पढ़ें

भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप की आपूर्ति की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं