मलेशिया एयरलाइंस, इंडिगो ने कोडशेयर साझेदारी के लिए प्रारंभिक समझौते पर किए हस्ताक्षर

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : भारत और मलेशिया के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के वास्ते मलेशिया एयरलाइंस तथा इंडिगो ने कोडशेयर साझेदारी के लिए प्रारंभिक समझौता किया है।

इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन के बीच समझौता लोगों को मलेशिया और भारत के बीच निर्बाध यात्रा के अधिक विकल्प प्रदान करने में मदद करेगा।

बयान में कहा गया, इस सहयोग से इंडिगो संचालित उड़ानों पर मलेशिया एयरलाइंस विपणन वाहक के रूप में भारत के साथ अपने संपर्क को मजबूत करने में सक्षम होगी, जबकि इंडिगो ग्राहकों को मलेशिया एयरलाइंस के व्यापक नेटवर्क के जरिए दक्षिण पूर्व एशिया के अधिक गंतव्यों तक पहुंच स्थापित करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

आबकारी घोटाला: दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने का निर्देश दिया

Share This Article
Exit mobile version