मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का निधन [Malayalam actress Meena Ganesh passes away]

1 Min Read

कोच्चि, एजेंसियां। मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का 19 दिसंबर को निधन हो गया। मलयालम फिल्मों और सीरियलों में अलग-अलग तरह की यादगार भूमिकाएं निभाने वाली मीना ने 81 साल की उम्र में उम्र अंतिम सांस ली।

19 साल की उम्र में शुरू की थी एक्टिंगः

मीना गणेश ने 19 साल की उम्र में मलयालम सिनेमा में एक्टिंग शुरू की थी। हालांकि, शुरुआत उन्होंने थिएटर से की थी। साल 1977 में फिल्म ‘मणि मुजक्कम’ से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। फिल्म का निर्देशन पीए बैकर ने किया था।

100 से ज्यादा पिल्मों में काम कियाः

अपने करियर में मीना ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने ज्यादातर सपोर्टिंग रोल निभाए थे।

कुछ चर्चित फिल्मेः

उनकी फिल्मों में ‘मंडनमार लंदनिल’, ‘उत्सव मेलम’, ‘गोलंथरा वार्ता’, ‘साक्षात श्रीमान चथुन्नी’, ‘कल्याण सौगंधिकम’, ‘सियामीज इरत्तकल’, ‘श्रीकृष्णपुरथे नक्षत्रतिलक्कम’, और ‘माय डियर कराडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्मों के लिए क्यों बड़ी एक्ट्रेस कर रही है फीस कम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं