एग्जामिनेशन हॉल में Reels बनाना छात्रा को कैरियर के लिए पड़ गया महंगा [Making reels in the examination hall proved costly for the student’s career]

2 Min Read

मोतिहारी,एजेंसियां: बिहार के मोतिहारी में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा।

आजकल सोशल साइट नेटवर्क पर रील्स बनाकर डालते रहना कई लड़के- लड़कियों का शौक बनता जा रहा है, जिस वजह से आए दिन रील्स बनाने के चक्कर में वह दुर्घटनाओं का भी शिकार होते जा रहे हैं।

दरअसल, मोतिहारी में एक छात्रा ने एग्जाम देने एग्जामिनेशन हॉल पहुंची और वहीं से रील बनाकर अपलोड कर दिया।

छात्रा को अपने एग्जामिनेशन हॉल से रील बनाकर डालना उसके कैरियर के लिए महंगा पड़ गया।

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के सबसे बड़े कॉलेज मुंशी सिंह महाविद्यालय में शालू नाम की छात्र बीए की पढ़ाई कर रही है।

छात्रा शालू कुमारी ने तीसरे साल की परीक्षा के दौरान अपने परीक्षा हॉल के कमरे में एक रील बनाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद वीडियो वायरल होने लगी।

छात्रा को कॉलेज से बाहर निकाला

वायरल वीडियो को देखते ही कॉलेज के प्राचार्य मृगेंद्र कुमार ने इसकी जब जांच कराई तो मामला सही पाया और उन्होंने छात्रा शालू कुमारी को कॉलेज से बाहर कर दिया।

साथ ही परीक्षा हॉल में तैनात टीचर को भी अगले कई सालों के लिए परीक्षा कार्य से भी बाहर रखने और उनके विरुद्ध कई अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करने का आदेश दिया है।

मुंशी सिंह कॉलेज के प्राचार्य ने खुद इसको लेकर खेद प्रकट करते हुए कहा कि मुंशी सिंह महाविद्यालय का पूरे बिहार में एक अलग रुतबा है।

उसका बड़ा ही नाम है लेकिन हमारे कॉलेज की छात्रा शालू ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसे कॉलेज की छवि काफी धूमिल हुई है।

वैसी स्थिति में कॉलेज प्रशासन ने इस छात्रा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सबक दिया है, ताकि कॉलेज कैंपस में ऐसी कोई आगे घटना ना हो सके।

इसे भी पढ़ें

वाराणसी के नमो घाट पर फिल्मी गानों और रील्स बनाने पर रोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं