पटना यूनिवर्सिटी में मर्डर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पटना में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। राजधानी पटना में छात्र हर्ष राज की हत्या से हड़कंप मच गया है।

इस हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चंदन यादव को पटना के बिहटा के आम्हारा गांव से गिरफ्तार किया है। चंदन यादव ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया है कि डांडिया नाइट के दौरान हुई मारपीट का उसने बदला लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार जिलों में छापेमारी की जा रही है।

दूसरी तरफ इस हत्याकांड के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके विरोध में आज सैंकड़ों की तादाद में छात्र सड़क पर उतर आये।

पटना गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर छात्रों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को हटाया।

बताते चलें कि वैशाली जिले के लालगंज के रहने वाला छात्र हर्ष राज सोमवार को पटना के लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गया था।

परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद जैसे वह अपनी बाइक की ओर गया, वहां खड़े हत्यारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

हर्ष के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे के समर्थन में आज गोड्डा में आम्रपाली संग निरहुआ करेंगे रोड शो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं