महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली किया

2 Min Read

नयी दिल्ली :  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को यहां अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। उनके वकील ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि संपदा निदेशालय ने आधिकारिक बंगला खाली कराने के लिए सुबह एक दल भेजा था और इसके आसपास के इलाके में अवरोधक लगाए थे।

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, महुआ के कब्जे वाले मकान नंबर 9 बी टेलीग्राफ लेन को आज सुबह 10 बजे तक पूरी तरह से खाली कर दिया गया। बंगले को महुआ के वकीलों द्वारा संपदा निदेशालय को सौंप दिया गया। अब अधिकारी बंगले का निरीक्षण कर रहे हैं।

वकीलों ने कहा कि अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया था और कोई निष्कासन नहीं हुआ है। इससे पहले आज अधिकारियों की एक टीम भेजी गई थी।

बता दें कि संसद में घूस लेकर सवाल पूछने के आरोप साबित होने के बाद 8 दिसंबर 2023 को महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इसके बाद उनको दो बार सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।

तीसरी बार उन्हें तुरंत बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था। बता दें कि महुआ तो यह बंगला लोकसभा सांसद के तौर पर आवंटित किया गया था, लेकिन सदस्यता रद्द होते ही उनसे बंदाल खाली करने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं