महाराष्ट्र में महायुति की सरकार, 230 सीटें जीतीं [Mahayuti government in Maharashtra, won 230 seats]

1 Min Read

वोट मार्जिन .5% बढ़ा तो भाजपा ने 105 से 132 सीटें जीतीं
महाविकास अघाड़ी 46 पर सिमटी

मुंबई, एजेंसियां। ‘मेरा पानी उतरता देख, किनारों पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’ देवेंद्र फडणवीस ने दुष्यंत कुमार का यह शेर 1 दिसंबर 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा में पढ़ा था।

28 नवंबर 2019 को भाजपा से अलग होकर उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और NCP के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उद्धव ठाकरे की वजह से ही फडणवीस CM बनते-बनते रह गए थे।

23 नवंबर 2024, यानी 5 साल पूरे होने के 5 दिन पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया। भाजपा 149 सीटों पर लड़ी, 132 सीटें जीतीं। उसके गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं।

भाजपा का स्ट्राइक रेट 88%

इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। हालांकि, वोट शेयर (26.77%) में मामूली इजाफा हुआ। 2019 के चुनाव में वोट शेयर 26.10% था। 0.67 वोट मार्जिन के साथ भाजपा को 27 सीटों का फायदा हुआ।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग कल, भाजपा 149, कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं