महाराष्ट्र के नए CM का ऐलान आज, महायुति ने CM और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला बनाया [Maharashtra’s new CM announced today, Mahayuti made the formula of CM and 2 Deputy CMs]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। आज महाराष्ट्र के नए CM का ऐलान हो सकता है। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले सरकार का गठन न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज दिल्ली में BJP आलाकमान के साथ मीटिंग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 1 CM और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है।

BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं:

महाराष्ट्र चुनाव में मुकाबला महायुति और महाविकास (MVA) अघाड़ी के बीच था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली BJP ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीतीं।

गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में महायुति सरकार, CM, 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं