महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-शिंदे गुट के बीच पेच, फडणवीस के नाम पर सहमति की संभावना [ Maharashtra: Trouble between BJP-Shinde faction regarding Chief Minister’s post, possibility of consensus on Fadnavis’ name ]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसिंयां । महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भी नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत जारी है।

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन करते हुए संकेत दिया है कि महायुति का जो भी निर्णय होगा, उसे वे स्वीकार करेंगे।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने स्पष्ट किया कि शिंदे गुट भाजपा के साथ गठबंधन में विश्वास रखता है और महायुति के फैसले के तहत देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार है।

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “हम उद्धव ठाकरे नहीं हैं, जो मुख्यमंत्री पद नहीं मिलने पर गठबंधन तोड़ दें।”

आरपीआई (ए) के समर्थन में बयान

आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने भी देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया है।

उन्होंने सुझाव दिया कि मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को केंद्र में मंत्री बनाया जाना चाहिए। आठवले ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें मिली हैं, इसलिए मुख्यमंत्री पद पर उसका अधिकार बनता है।

राजनीतिक दलों के बीच यह पेच संविधान दिवस (26 नवंबर) तक सुलझने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में भाजपा और शिंदे गुट के बीच अंतिम समझौता हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग कल, भाजपा 149, कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं